Home > Crime > सिदगोड़ा थाना पुलिस ने जेल में बंद सोनू सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने वाले आरोपी को कोलकाता से किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सिदगोड़ा थाना पुलिस ने जेल में बंद सोनू सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने वाले आरोपी को कोलकाता से किया गिरफ्तार, भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना पुलिस ने जेल में बंद उपेंद्र हत्याकांड के हत्यारोपी सोनू सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने वाले आरोपी बंटी गुहा को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। बंटी गुहा मूल रूप से परसूडीह के गोल पहाड़ी का रहने वाला है। बंटी गुहा ने गोविंदपुर के प्रकाश नगर शिव मंदिर रोड के रहने वाले अमित चावला से एक लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। अमित चावला की बारीडीह में जतिन स्टोर नामक दुकान है। अमित चावला ने इस मामले में 5 जुलाई को सिदगोड़ा थाना में केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने जिस मोबाइल नंबर से रंगदारी मांगने की कॉल आई थी उस को ट्रेस किया तो पता चला कि कोलकाता में बैठकर बदमाश रंगदारी मांग रहा है। इस पर कोलकाता में छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया गया और 72 घंटे का रिमांड लेकर सिदगोड़ा लाया गया। यहां पूछताछ में पता चला कि बंटी गुहा ने शहर के करीब 25 दुकानदारों और व्यवसायियों से रंगदारी की मांग की थी। सीतारामडेरा और जुगसलाई इलाके के कई दुकानदारों से रंगदारी वसूली भी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बंटी गुहा को जेल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि बंटी गुहा के पास से सैमसंग कंपनी का मोबाइल एयरटेल सिम एक काला रंग का सैमसंग का कीपैड फोन और एयरटेल का सिम बरामद किया गया है। गुहा का अपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ, कदमा थाना में एक, टेल्को थाना में दो, साकची थाना में 2, जुगसलाई थाना में एक और सीतारामडेरा थाना में एक केस दर्ज है।

इसे भी पढ़ें – टाटा मोटर्स कंपनी में चेचिस की टक्कर से कर्मचारी अरुण कुमार की मौत के बाद कर्मचारियों में नाराजगी, प्रबंधन ने बेटे को दी परमानेंट नौकरी व वह 95 लाख ₹6000 मुआवजा

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील