Home > Crime > पहले तेल लेने के झगड़े में आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड पर पेट्रोल पंप पर तेल भराने गए चार युवकों को डीपासाई के लोगों ने मारपीट कर किया घायल

पहले तेल लेने के झगड़े में आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड पर पेट्रोल पंप पर तेल भराने गए चार युवकों को डीपासाई के लोगों ने मारपीट कर किया घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड पर रविवार की रात यीशु भवन के पास पेट्रोल पंप के पास तेल भराने गए 4 युवकों चांद, फहद, अफरोज और समद को जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। घायल हुए सभी युवक ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 1 करीम सिटी कॉलेज के पास के रहने वाले हैं। सभी का इलाज एमजीएम में चल रहा है। फहद ने बताया कि वह लोग पेट्रोल भरा रहे थे। तभी डीपासाई के कुछ युवक आए ।वह नशे में थे। डीपासाई के युवकों ने अपनी बाइक ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 1 के रहने वाले युवकों की बाइक से टकरा दी। इसी को लेकर उनसे इन युवकों की कहासुनी हो गई। मारपीट करने वाले लोग लोग लाठी डंडा लेकर वहां पहुंचे और सबने इन युवकों को जमीन पर गिरा कर मारा। लाठी-डंडे और पत्थर से मारपीट की गई। घायल युवकों का कहना है कि उनकी मारने वालों से कोई दुश्मनी नहीं थी। घटना की शिकायत आजाद नगर थाना पुलिस से कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें – सिदगोड़ा थाना पुलिस ने जेल में बंद सोनू सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने वाले आरोपी को कोलकाता से किया गिरफ्तार, भेजा जेल

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply