Home > Jamshedpur > उलीडीह की गलियों में खुलेआम बेची जा रही चरस व ब्राउन शुगर, नशे के कारोबार के खिलाफ महिलाएं करेंगी उलगुलान

उलीडीह की गलियों में खुलेआम बेची जा रही चरस व ब्राउन शुगर, नशे के कारोबार के खिलाफ महिलाएं करेंगी उलगुलान

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : नशे के कारोबार के खिलाफ उलीडीह की महिलाएं सड़क पर उतरेंगी। सड़क पर उतरकर नशे के कारोबारियों के खिलाफ उलगुलान होगा। भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में यहां आंदोलन शुरू होगा। रविवार को महिलाओं ने उलीडीह में एक बैठक की। इस बैठक में भाजपा नेता विकास सिंह भी शामिल हुए। विकास सिंह ने महिलाओं को इस आंदोलन में हर संभव मदद करने का ऐलान किया। महिलाओं ने बताया कि कुछ दिनों पहले उन्होंने उलीडीह थाने में प्रदर्शन किया था और बताया था कि आदिवासी मध्य विद्यालय में नशे का अवैध कारोबार चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने गश्त शुरू की और कार्रवाई के बाद आदिवासी मध्य विद्यालय के प्रांगण में नशे का सामान बेचने को लेकर चल रही अड्डे बाजी बंद हो गई। लेकिन अब अवैध कारोबार करने वाले उलीडीह की पतली गलियों और खाली पड़े स्थानों पर अपना अड्डा जमा रहे हैं। अपराधियों का तांडव पहले से अधिक बढ़ गया है। खुलेआम गांजा, चरस, ब्राउन शुगर और अवैध लाटरी बेची जा रही है। रोज कमाने खाने वाले मजदूर इसका शिकार हो रहे हैं। इससे लोगों की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है। इसी के चलते महिलाएं परेशान हैं। भाजपा नेता विकास सिंह ने महिलाओं को भरोसा दिलाया और कहा कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो कांवर यात्रा के बाद आदिवासी उच्च विद्यालय परिसर के पीछे लगी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समीप सभा करने के बाद आक्रोश रैली निकाली जाएगी। बैठक में सुनीता बास्के, ममता पूर्ति, काजल बास्के, स्नेहा सामड, पिंकी बिरोली, वर्षा लोहार, सुमन कंडोलिया, जेमा सोय, अजय लोहार आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें – स्वीडन में कुरआन जलाने की घटना के विरोध में मानगो के जाकिर नगर में हुसैनी मस्जिद के बाहर प्रदर्शन

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO