Home > Crime > सिदगोड़ा थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर की बिक्री करते 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार, 42 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

सिदगोड़ा थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर की बिक्री करते 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार, 42 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद


जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना पुलिस ने सिदगोड़ा के बिरसा मुंडा टाउन हॉल के पास ब्राउन शुगर की बिक्री करते हुए 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अमन कुमार, विजय लोहरा, सूरज यादव और मनीष प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। इनके पास से पुलिस ने 42 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है। ब्राउन शुगर का कुल वजन 2.53 ग्राम है। इसके अलावा एक कीपैड मोबाइल और 2640 रुपए भी बरामद हुआ है। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि यह प्राथमिकी विद्यापति नगर के रहने वाले अमन कुमार, विजय लोहरा, बारीडीह के रहने वाले सूरज यादव, मनीष प्रसाद सिंह, बागुनहातू के रहने वाले बादल तिर्की, भुइयांडीह के रहने वाले ज्योति प्रकाश ठाकुर व प्रेम भुइयां के अलावा मानगो के अज्ञात ड्रग पेडलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मानगो के ड्रग पेडलर का पता लगाने में जुट गई है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इसे भी पढ़ें – सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातू के रहने वाले पुट्टी मिस्त्री की पत्नी ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, पटमदा में है मायका

You may also like
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग