Home > Crime > सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातू के रहने वाले पुट्टी मिस्त्री की पत्नी ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, पटमदा में है मायका

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातू के रहने वाले पुट्टी मिस्त्री की पत्नी ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, पटमदा में है मायका

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातू के रहने वाले रितू सरदार की पत्नी कल्पना सरदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रितु सरदार शनिवार की देर रात घर पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी फांसी पर लटकी हुई है। उसने दुपट्टे से फांसी लगाई थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। शव एमजीएम अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने उसकी मृत्यु की पुष्टि कर दी। इसके बाद शव को शव गृह में रखवा दिया गया। रविवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कल्पना सरदार का मायका पटमदा में है। घटना की सूचना मिलने के बाद मायके के लोग भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कल्पना सरदार का पति रितु सरदार पुट्टी का काम करता है। रितु सरदार कारण नहीं बता सका कि उसकी पत्नी ने फांसी क्यों लगाई है।
इसे भी पढ़ें – एमजीएम थाना क्षेत्र के NH-33 पर सड़क दुर्घटना में पोल्ट्री फार्म काम करने जा रहा मजदूर घायल, एमजीएम अस्पताल में घोषित किया गया मृत

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील