Home > Crime > खासमहल चौक से आसनबनी जाने वाली सड़क के निर्माण की मांग को लेकर गदरा के दुर्गा पूजा मैदान से निकाली गई जनाक्रोश पदयात्रा

खासमहल चौक से आसनबनी जाने वाली सड़क के निर्माण की मांग को लेकर गदरा के दुर्गा पूजा मैदान से निकाली गई जनाक्रोश पदयात्रा

जमशेदपुर : खासमहल चौक से परसूडीह, शंकरपुर, सरजामदा, बारीगोड़ा, राहरगोड़ा, गदरा और गोविंदपुर होते हुए आसनबनी जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो गई है। इस पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। लोग आवागमन नहीं कर पा रहे हैं। इस सड़क के निर्माण की मांग को लेकर रविवार को जन आक्रोश पदयात्रा निकाली गई। जन आक्रोश पदयात्रा में जिला परिषद सदस्य के अलावा भाजपा और आजसू के नेता भी शामिल हुए। यह पदयात्रा गदरा के दुर्गा पूजा मैदान से निकलकर शंकरपुर के संजय गांधी मैदान तक पहुंची। पदयात्रा में शामिल लोग नंगे पांव थे। गौरतलब है कि यह विधायक मंगल कालिंदी का क्षेत्र है। इलाके के लोगों की मांग है कि सरकार इस सड़क का निर्माण जल्द कराए।
इसे भी पढ़ें – सिदगोड़ा थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर की बिक्री करते 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार, 42 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply