Home > Crime > बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ौदा घाट के पास खरकाई नदी में मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ौदा घाट के पास खरकाई नदी में मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ौदा घाट के पास खरकाई नदी में एक युवक की लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने पर लोग शव देखने के लिए जुट गए हैं। कोई शव की पहचान नहीं कर पा रहा है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। शव को नदी से निकालने की कवायद चल रही है। बागबेड़ा थाना पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चलेगा कि घटना की असलियत क्या है। युवक की मौत कैसे हुई है। प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि कोई नहाने के लिए नदी की तरफ गया था और डूबने से उसकी मौत हुई है।
इसे भी पढ़ें – साकची बाजार में झंडा चौक पर कई दिनों से फटी है सीवर लाइन, ठीक नहीं करा रहा टाटा स्टील यूआईएसएल

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी