Home > Crime > Jamshedpur DGP Meeting: जमशेदपुर में संगठित अपराध पर पुलिस की बड़ी समीक्षा, DGP ने कैनरा बैंक डकैती और बिंदल मॉल फायरिंग पर दिए निर्देश

Jamshedpur DGP Meeting: जमशेदपुर में संगठित अपराध पर पुलिस की बड़ी समीक्षा, DGP ने कैनरा बैंक डकैती और बिंदल मॉल फायरिंग पर दिए निर्देश

Jamshedpur (Jharkhand) : शहर में हाल के दिनों में सामने आई महत्वपूर्ण आपराधिक घटनाओं को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता‌ (Jamshedpur DGP Meeting) दिखाई है। गुरुवार, 1 अक्टूबर को महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड ने जमशेदपुर में वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ संगठित अपराध और महत्वपूर्ण कांडों (Jamshedpur DGP Meeting) की समीक्षा की।

वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के आवासीय कार्यालय में हुई बैठक में अपराध नियंत्रण, महत्वपूर्ण मामलों के अनुसंधान और पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों से विभिन्न मामलों की वर्तमान स्थिति, जांच की प्रगति और गठित एसआईटी की कार्रवाई की जानकारी ली गई।

कैनरा बैंक डकैती की जांच पर विशेष फोकस

बैठक में गोलमुरी थाना क्षेत्र के कैनरा बैंक डकैती कांड की विशेष रूप से समीक्षा की गई। हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में डकैती की घटना को अंजाम देकर नकदी और सोना लूट लिया था। मामले में पुलिस की ओर से संदिग्ध अपराधियों की तस्वीरें जारी करने के साथ उनकी गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा की जा चुकी है।

डीजीपी ने इस मामले में अब तक हुई कार्रवाई और अनुसंधान की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों को मामले की जांच में तेजी लाने और अपराधियों तक पहुंचने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया

बिंदल मॉल फायरिंग की भी समीक्षा

सोनारी थाना क्षेत्र स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग की घटना भी समीक्षा के प्रमुख मुद्दों में शामिल रही। घटना में चार लोग घायल हुए थे। पुलिस ने मामले में साजिश से जुड़े आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है, जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच को लेकर कार्रवाई जारी है।

QR आधारित बीट पुलिसिंग मजबूत करने का निर्देश

समीक्षा बैठक में QR आधारित बीट पुलिसिंग की भी समीक्षा की गई। डीजीपी ने अपराध नियंत्रण और संगठित अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के साथ QR आधारित बीट पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

साथ ही महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने और गठित एसआईटी की कार्रवाई की लगातार समीक्षा करने पर जोर दिया गया। बैठक में डीआईजी सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र अनुरंजन किस्पोट्टा, एसएसपी डॉ. ऐहतेशाम वकारिब, सरायकेला के एसपी, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण समेत संबंधित पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

You may also like
Jamshedpur GST Scam : 734 करोड़ के GST घोटाले में बबलू जायसवाल और बेटे राज गिरफ्तार, MGM में मेडिकल के दौरान हंगामा+VDO
Bagbera Ganja Smuggling : बागबेड़ा में गांजा तस्करी का खुलासा, 1.428 किलो गांजा और देसी कट्टा के साथ कुख्यात बदमाश गिरफ्ता + VDO र
Jamshedpur Bindal Mall Firing : चार मास्टरमाइंड जेल भेजे गए, एक लाख में दी गई थी बिंदल मॉल को दहलाने की सुपारी
Tata Motors Retirement : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री एचएस सैनी सेवानिवृत्त, दो जगह हुआ विदाई समारोह

Leave a Reply