Home > Crime > Bagbera Ganja Smuggling : बागबेड़ा में गांजा तस्करी का खुलासा, 1.428 किलो गांजा और देसी कट्टा के साथ कुख्यात बदमाश गिरफ्ता + VDO र

Bagbera Ganja Smuggling : बागबेड़ा में गांजा तस्करी का खुलासा, 1.428 किलो गांजा और देसी कट्टा के साथ कुख्यात बदमाश गिरफ्ता + VDO र

Jamshedpur (Jharkhand) : बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार (Bagbera Ganja Smuggling) किया है। रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के पास हुई छापेमारी में पुलिस ने आरोपी गुप्तेश्वर गिरी उर्फ लेदा के पास से 1.428 किलोग्राम गांजा, एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और 10,435 रुपये नकद बरामद किए (Bagbera Ganja Smuggling) हैं।

एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के आसपास गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना में यह भी बताया गया था कि गांजा बिक्री में शामिल व्यक्ति के पास हथियार मौजूद है। इसके बाद सिटी एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर इलाके में छापेमारी की और गुप्तेश्वर गिरी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा और हथियार के अलावा इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन तथा गांजा पैक करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले प्लास्टिक पाउच भी बरामद हुए।

पुलिस का मानना है कि वेट मशीन और प्लास्टिक पाउच का इस्तेमाल गांजा की तौल कर उसे छोटे पैकेट में पैक करने के लिए किया जाता था। बरामद नकदी को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार गुप्तेश्वर गिरी के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में पहले से आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। बागबेड़ा थाना में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लाता था और उसके पीछे सप्लाई नेटवर्क में कौन-कौन लोग जुड़े हैं। बरामद मोबाइल फोन, नकदी और अन्य सामान की जांच के आधार पर पुलिस गांजा तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Bindal Mall Firing : चार मास्टरमाइंड जेल भेजे गए, एक लाख में दी गई थी बिंदल मॉल को दहलाने की सुपारी

You may also like
Jamshedpur Bindal Mall Firing : चार मास्टरमाइंड जेल भेजे गए, एक लाख में दी गई थी बिंदल मॉल को दहलाने की सुपारी
Tata Motors Retirement : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री एचएस सैनी सेवानिवृत्त, दो जगह हुआ विदाई समारोह
Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के GST घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर में बबलू जायसवाल के घर-दफ्तर समेत 3 ठिकानों पर छापा
Jamshedpur Crime: चेकिंग से भागी कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, टायर फटने के बाद पकड़ी गई, 2 युवक और 2 युवतियां हिरासत में

Leave a Reply