Home > Crime > टंडवा मोब लिंचिंग: पीड़ित परिवार से मिले झामुमो नेता सरफराज हुसैन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग+VDO

टंडवा मोब लिंचिंग: पीड़ित परिवार से मिले झामुमो नेता सरफराज हुसैन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग+VDO

Chatra : टंडवा में हुई मोब लिंचिंग की घटना में जान गंवाने वाले युवक इमरोज के परिजनों से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता सरफराज हुसैन (Tandwa Mob lynching) ने गुरुवार को मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

मुलाकात के दौरान (Tandwa Mob lynching) सरफराज हुसैन ने चतरा के एसएसपी से फोन पर बात कर मामले में शामिल सभी आरोपियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भीड़ हिंसा जैसी अमानवीय घटनाएं सभ्य समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं और ऐसे मामलों में दोषियों को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिलनी चाहिए।

उन्होंने प्रशासन से यह भी आग्रह किया कि पीड़ित परिवार के घायल सदस्यों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनका समुचित इलाज हो सके। सरफराज हुसैन ने कहा कि इमरोज के परिवार को न्याय दिलाने के लिए वह हर स्तर पर अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

Read also – आफताब आलम हत्याकांड: फरार आरोपी शाहनवाज उर्फ भोंदु पुलिस के हत्थे चढ़ा, सरेंडर से पहले गिरफ्तारी की चर्चा

उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ प्रभावी कदम उठाना आवश्यक है।

You may also like
Jamshedpur DGP Meeting: जमशेदपुर में संगठित अपराध पर पुलिस की बड़ी समीक्षा, DGP ने कैनरा बैंक डकैती और बिंदल मॉल फायरिंग पर दिए निर्देश
Jamshedpur GST Scam : 734 करोड़ के GST घोटाले में बबलू जायसवाल और बेटे राज गिरफ्तार, MGM में मेडिकल के दौरान हंगामा+VDO
Jamshedpur Education : संत जेवियर्स स्कूल खासमहल में विज्ञान प्रदर्शनी, नन्हे वैज्ञानिकों ने मॉडल से दिखाई अपनी प्रतिभा
Tata Motors Retirement : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री एचएस सैनी सेवानिवृत्त, दो जगह हुआ विदाई समारोह

Leave a Reply