Home > Jamshedpur > Jamshedpur: मानगो में स्वर्णरेखा नदी पर एक और पुल निर्माण की मांग को लेकर रांची तक होगी पदयात्रा+ वीडियो

Jamshedpur: मानगो में स्वर्णरेखा नदी पर एक और पुल निर्माण की मांग को लेकर रांची तक होगी पदयात्रा+ वीडियो

साकची में डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन कर डीसी को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर: मानगो ब्रिज पर रोज जाम लग रहा है। सुबह से लेकर रात तक जाम की स्थिति रहती है। इससे मानगो आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीज परेशान होते हैं। वह समय से अस्पताल नहीं पहुंच पाते। स्टूडेंट समय से स्कूल और कॉलेज नहीं जा पाते। लोगों को ऑफिस जाने में लेट होता है। इसे लेकर मानगो में स्वर्ण रेखा नदी पर एक और पुल के निर्माण की मांग कई साल से हो रही है। राष्ट्रीय जन सेवा समिति ने मंगलवार को साकची स्थित डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन कर डीसी को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संबोधित है। इसमें मांग की गई है कि जल्द ही मानगो में पुल का निर्माण शुरू हो। राष्ट्रीय जन सेवा समिति के पदाधिकारी का कहना है कि अगर पुल का निर्माण नहीं शुरू होगा तो वह लोग जमशेदपुर से रांची तक पदयात्रा करेंगे। उनका कहना है कि वह लोग कई बार डीसी ऑफिस के सामने धरना दे चुके हैं। मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से भी मांग की जा चुकी है। लेकिन, अभी तक पुल का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है।

You may also like
Jamshedpur News : कर्मचारी महासंघ चुनाव में ललिन्द्र कुमार बने जिलाध्यक्ष, अनिल दुडू को मिली जिला मंत्री की जिम्मेदारी
Jamshedpur Gangster Akhilesh
Jamshedpur Gangster Akhilesh : जेलर हत्याकांड में अखिलेश सिंह का नया दावा, सुप्रीम कोर्ट में कहा- हत्या के दिन यूपी की जेल में था बंद
Jamshedpur News Accident
Lohardaga Accident : नेतरहाट घूमने जा रहे जमशेदपुर के पांच लोग हादसे में घायल, दिशा संकेत बोर्ड से टकराकर खेत में पलटी कार
Seraikela News
Seraikela News: पुराने खरकई पुल से नदी में कूदी किशोरी, लोगों की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से बची जान+VDO