Home > Business > Tata Motors: बाईसिक्स कर्मियों को जमशेदपुर प्लांट में ही स्थाई करने को लेकर टेल्को वर्कर्स यूनियन ने टाटा मोटर्स के प्लांट हेड को लिखा पत्र

Tata Motors: बाईसिक्स कर्मियों को जमशेदपुर प्लांट में ही स्थाई करने को लेकर टेल्को वर्कर्स यूनियन ने टाटा मोटर्स के प्लांट हेड को लिखा पत्र

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स में बाई सिक्स कर्मियों को जमशेदपुर प्लांट में ही पुराने ग्रेड पर स्थाई करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। टेल्को वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष आकाश दुबे व महासचिव प्रकाश कुमार ने टाटा मोटर्स के प्लांट हेड को इस संबंध में एक पत्र लिखा है। इसकी एक कापी डिप्टी लेबर कमिश्नर को भी सौंप गई है। इसके अलावा श्रम मंत्री और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय को भी एक कॉपी भेजी गई है। टाटा मोटर्स प्रबंधन को लिखें पत्र में बाई सिक्स कर्मी अफसर जावेद के मामले में हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए उसकी कॉपी भी लगाई गई है। टेल्को वर्कर्स यूनियन के नेताओं ने प्लांट हेड से मांग की है कि वह इस मामले में बाई सिक्स कर्मियों और टेल्को वर्कर्स यूनियन से वार्ता करें।हाईकोर्ट का आदेश मानते हुए बाई सिक्स कर्मियों को जमशेदपुर प्लांट में ही पुराने ग्रेड पर स्थाई किया जाए। इस पत्र में पुणे प्लांट के मामले में मुंबई हाई कोर्ट के आदेश का भी हवाला दिया गया है। पुणे प्लांट में प्रबंधन बाई सिक्स कर्मियों के काम के 240 दिन पूरे ना हो। इसके लिए 234 या 227 दिन में काम का ब्रेक कर देता था। लेकिन, कोर्ट ने काम के 200 दिन पूरे होने को ही 240 दिन मानकर कर्मियों को अस्थाई करने का आदेश दिया है। टेल्को वर्कर्स यूनियन के नेताओं का कहना है कि जमशेदपुर प्लांट में भी यही किया जा रहा है। बाई सिक्स कर्मियों को 230 दिन बैठा दिया जाता है। ताकि, उन्हें अस्थाई करने से बचा जा सके। टेल्को वर्कर्स यूनियन के नेताओं का कहना है कि पूरे प्लांट में लेबर कोर्ट ने आदेश दिया था कि जिस दिन अस्थाई कर्मी का पहली बार 200 से ज्यादा दिन का काम पूरा हुआ। उसी दिन से उन्हें परमानेंट माना जाएगा। किस लिए जमशेदपुर प्लांट के 226 कर्मियों का 200 दिन से ज्यादा की ड्यूटी उनके पहले साल के ही काम में पूरी हो चुकी है। इसलिए, उन्हें इस साल पुराने ग्रेड में परमानेंट किया जाए। क्योंकि, तब नया ग्रेड नहीं था। टेल्को वर्कर्स यूनियन के इस मामले में फ्रंट पर आ जाने से बाई सिक्स कर्मियों में खुशी का माहौल है।

You may also like
चंद्रशेखरन के दोबारा Tata Sons चेयरमैन न बनने के फैसले से Tata Group के शेयरों में भारी गिरावट
टाटा मोटर्स गेट पर मजदूरों का हंगामा, बंटी सिंह के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन+VDO
टाटा मोटर्स में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत, विभिन्न डिवीजनों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना
जमशेदपुर में बोले एन चंद्रशेखरन: युद्ध हालात में कर्मचारियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता+VDO

Leave a Reply