Home > Jamshedpur > Jamshedpur : मानगो के गांधी मैदान के सामने खुले पिज़्ज़ा हट में हराम चिकन बेचने का आरोप, हुआ हंगामा+ वीडियो

Jamshedpur : मानगो के गांधी मैदान के सामने खुले पिज़्ज़ा हट में हराम चिकन बेचने का आरोप, हुआ हंगामा+ वीडियो

लोगों में फैल रही नाराजगी

जमशेदपुर: मानगो के गांधी मैदान के सामने हाल ही में खुला पिज़्ज़ा हट विवादों में गिर घिर गया है। आरोप है कि पिज़्ज़ा हट से हराम चिकन बेचा जा रहा है। यहां झटका चिकन बेचा जा रहा है। इससे लोगों के बीच नाराजगी फैल रही है। सोमवार की रात यहां बवाल हुआ है। कुछ लोग यहां पहुंचे और दुकान के मैनेजर व अन्य कर्मचारियों से पूछा कि यहां बेचा जा रहा है चिकन कैसा है। इस पर कर्मचारी बगलें झांकने लगे। कर्मचारी खुद के बचाव में यह कहने लगे कि उन्हें यह बताने का अधिकार नहीं है कि चिकन हलाल है या हराम। इस पर लोगों का शक बढा। लोगों का कहना है कि पूछताछ में एक कर्मचारी ने बताया कि यह झटका चिकन है। लोगों ने पिज़्ज़ा हट के प्रबंधक से कहा है कि वह इसके सामने एक बोर्ड लगाएं कि यहां बिकने वाला झटका चिकन है। वहीं कुछ मुस्लिम बुद्धिजीवियों का मानना है की पिज़्ज़ा हट में कैसा चिकन बिकता है यह सब लोग जानते हैं। ऐसे में लोगों को खुद ही अपने आस्था के प्रति सजग रहना चाहिए।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply