Jamshedpur : शहर के लोगों ने (Jamshedpur Sahara Matter) मंगलवार को साकची स्थित जिला उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि झारखंड में सहारा की बंद शाखाओं को दोबारा खोला जाए।
उनका कहना है कि (Jamshedpur Sahara Matter) वर्तमान में पोर्टल के जरिए भुगतान हो रहा है, जिससे प्रक्रिया धीमी और जटिल हो जाती है। यदि शाखाएं खोल दी जाती हैं तो लोगों को सीधे शाखाओं से भुगतान मिलेगा और राशि का निपटारा तेजी से संभव होगा।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में मिर्जाडीह बांध विस्थापितों का प्रदर्शन, पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन+VDO
प्रदर्शनकारियों ने यह भी बताया कि बिहार में अब तक करीब 800 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जबकि झारखंड में महज 230 करोड़ रुपये का ही भुगतान हुआ है। लोगों ने कहा कि (Jamshedpur Sahara Matter) झारखंड के निवेशकों को भी समान सुविधा और तेज भुगतान की व्यवस्था मिलनी चाहिए।




