Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में मिर्जाडीह बांध विस्थापितों का प्रदर्शन, पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन+VDO

जमशेदपुर में मिर्जाडीह बांध विस्थापितों का प्रदर्शन, पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन+VDO

Jamshedpur : डिमना क्षेत्र के मिर्जाडीह सहित 21 गांवों के सैकड़ों विस्थापित और रैयतों (Jamshedpur Mirzadih Raiyat) ने सोमवार को मिर्जाडीह बांध विस्थापित एवं रैयत संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी पारंपरिक हथियारों के साथ डिमना चौक से पैदल मार्च करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इनमें रैयतों के घर तोड़ने के जिम्मेदार अधिकारियों की गिरफ्तारी, सभी गांवों में सड़क निर्माण, विस्थापित परिवारों को विस्थापन प्रमाण पत्र, और टाटा लीज नवीकरण समिति में विस्थापितों (Jamshedpur Mirzadih Raiyat) के प्रतिनिधियों को शामिल करने की मांग प्रमुख रही।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि राजकीय शोक के दौरान, जब पूरा राज्य दुख में था, उसी समय जिला प्रशासन और टाटा कंपनी की मिलीभगत से रैयतों के घर तोड़े गए। उन्होंने कहा कि यह पूरी कार्रवाई एक नियोजित साजिश का हिस्सा है और इससे साबित होता है कि प्रशासन कंपनी के दबाव में काम कर रहा है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में बुलडोजर एक्शन : खासमहल चौक से प्रखंड कार्यालय तक हटाया गया अतिक्रमण+VDO

ग्राम प्रधानों, मुखियाओं और रैयत प्रतिनिधियों ने कहा कि मूलवासी लगातार अन्याय का शिकार हो रहे हैं और उनके अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 30 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन और अधिक उग्र रूप धारण करेगा।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply