Home > Crime > आरपीएफ ने न्यू बारीडीह के रहने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद किया चोरी का मोबाइल, भेजा जेल

आरपीएफ ने न्यू बारीडीह के रहने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद किया चोरी का मोबाइल, भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आरपीएफ ने शनिवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास से सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू बारीडीह फौजाबागान के रहने वाले विशाल नाग को गिरफ्तार किया है। विशाल नाग की तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी का एक विवो मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल की कीमत 13 हजार रुपए बताई जा रही है। विशाल नाग को गिरफ्तार कर आरपीएफ के एएसआई बलबीर प्रसाद आरपीएफ पोस्ट ले गए। पूछताछ में विशाल नाग ने बताया कि उसने यह मोबाइल किसी यात्री से चुराया है। थोड़ी देर बाद बिहार के नवादा का रहने वाला मनीष कुमार आरपीएफ पोस्ट पहुंचा और उसने बताया कि उसका मोबाइल किसी ने चोरी कर लिया है। विशाल के पास से बरामद मोबाइल को दिखाने पर उसने पहचान लिया। मनीष कुमार के आवेदन पर आरपीएफ ने विशाल नाग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विशाल को जीआरपी के हवाले कर दिया है। जीआरपी विशाल को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स

Leave a Reply