Home > Crime > भिलाई पहाड़ी में रांची बहरागोड़ा एनएच-33 पर ट्रेलर ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, अस्पताल में मृत घोषित

भिलाई पहाड़ी में रांची बहरागोड़ा एनएच-33 पर ट्रेलर ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, अस्पताल में मृत घोषित

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाई पहाड़ी के पास एक एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। घटना शनिवार की दोपहर की है। साइकिल सवार 70 वर्षीय राजन सिंह साइकिल से सड़क पार कर रहे थे। तभी ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मारी और रौंदते हुए उस पार निकल गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने राजन सिंह को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजन सिंह कोई काम नहीं करते थे। वह घर पर ही रहते थे। धनंजय सिंह ने बताया कि वो किसी काम से बाहर निकले थे। तभी ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। राजेश सिंह एमजीएम थाना क्षेत्र के बेटाकोचा गांव के रहने वाले थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply