Home > Jamshedpur > Road Safety : अमर ज्योति स्कूल में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों को किया जागरूक

Road Safety : अमर ज्योति स्कूल में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों को किया जागरूक

Jamshedpur: झारखंड में 1 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा ( Road Safety ) जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत छात्र छात्राओं और सभी नागरिकों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली है। इसे लेकर चेपा पुल ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अमर ज्योति स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें मुख्य रूप से मुख्य अतिथि यातायात उपाधीक्षक नीरज एवं मानगो यातायात थाना प्रभारी बंधन भगत ने 18 वर्ष से कम उम्र वाले बच्चों को शपथ दिलाई कि वह किसी भी प्रकार के वाहन को नहीं चलाएंगे। पकड़े जाने पर पच्चीस हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा और गाड़ी भी ज़ब्त कर ली जाएगी। ट्रिपल डिवाइन पर भी जुर्माना लिया जाएगा। अतिथि के रूप में उपस्थित साइक्लिस्ट संतोष मिश्रा ने भी बच्चों को सुरक्षा संबंधित जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें – Old Pension : सहायता प्राप्त एवं अल्पसंख्यक विद्यालयों के शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा

Road Safety का ख्याल रखने का दिया संदेश

Road Safety के तहत चला जागरूकता कार्यक्रम

Road Safety के तहत चला जागरूकता कार्यक्रम

स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर सुरभि ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और बच्चों से मोटराइज्ड व्हीकल लाने पर पाबंदी लगाई और बच्चों के अभिभावकों से इस मामले में बच्चों पर रोक लगाने की अपील की। Road Safety के तहत यातायात थाना प्रभारी ने कहा कि कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें और मोटर साइकिल चलाते समय बाइक चालक और पीछे बैठा व्यक्ति दोनों ही हेलमेट जरूर लगाएं। कार्यक्रम में आजादनगर थाना शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान, ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के ट्रस्टी सैयद आसिफ अख्तर, प्रकाश एवं स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिका एवं सभी स्टाफ उपस्थित थे। गौरतलब है कि इन दिनों जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लगातार कार्यक्रम हो रहे हैं। शुक्रवार की शाम को साकची गोलचक्कर पर भी एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में लोगों से हेलमेट पहन कर बाइक चलाने की अपील की गई।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply