Home > Jamshedpur > मानगो के गुलाब बाग फेस टू में सड़क बनाने का काम शुरू, लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री से की थी सड़क निर्माण की मांग

मानगो के गुलाब बाग फेस टू में सड़क बनाने का काम शुरू, लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री से की थी सड़क निर्माण की मांग

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के गुलाब बाग फेस टू में सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है। लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से और कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान से सड़क निर्माण की मांग की थी। उसी के बाद मौलाना अंसार खान ने स्वास्थ्य मंत्री से भी बात की और अब जेसीबी लगाकर सड़क निर्माण का काम रविवार से शुरू हुआ। मौलाना अंसार खान ने बताया कि सड़क निर्माण का काम शुरू होने पर लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का शुक्रिया अदा किया है। मौलाना अंसार खान ने कहा कि सड़क निर्माण शुरू होने पर वह मानगो नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी सुरेश यादव का भी शुक्रिया अदा करते हैं। इस मौके पर बस्ती वासियों ने लड्डू का वितरण भी किया।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के टिकट के लिए दावेदारों की लगी लंबी कतार, जेपी नड्डा तक पहुंच बनाने में जुटे लोग

You may also like
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर