Home > Jamshedpur > कपाली के हाशमी मोहल्ले में भारी बारिश के बाद हो गया जलभराव, आवागमन में हो रही परेशानी

कपाली के हाशमी मोहल्ले में भारी बारिश के बाद हो गया जलभराव, आवागमन में हो रही परेशानी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कपाली के हाशमी मोहल्ले में भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया है। मस्जिद के पास सड़क पर घुटनों तक पानी जमा है। लोग आना जाना नहीं कर पा रहे हैं। सड़क के किनारे से किसी तरह लोग निकल रहे हैं। लोगों का कहना है कि यही स्थिति काफी खराब है। कपाली नगर परिषद जल निकासी के लिए कुछ नहीं कर रही है। इससे इलाके के लोगों में नाराजगी है। क्षेत्र के रफीक उल्ला ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र के पूर्व वार्ड पार्षद मजनू अंसारी से भी बात की। लेकिन, वह भी टालमटोल कर रहे हैं। नगर परिषद के चेयरमैन और उप चेयरमैन का कहना है कि अब दोबारा इलेक्शन होगा तो जो जीतेगा वह काम कराएगा। नगर परिषद के अधिकारी भी इधर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि नजदीक में मस्जिद है। लोग नमाज पढ़ने के लिए नहीं जा पा रहे हैं। उनकी मांग है कि नगर परिषद जल निकासी की व्यवस्था कराए और कपाली का ड्रेनेज सिस्टम ठीक करे।
इसे भी करें – मानगो के गुलाब बाग फेस टू में सड़क बनाने का काम शुरू, लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री से की थी सड़क निर्माण की मांग

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply