Home > Education > Jamshedpur : कपाली स्थित अल कबीर पॉलिटेक्निक में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह, फहराया गया तिरंगा

Jamshedpur : कपाली स्थित अल कबीर पॉलिटेक्निक में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह, फहराया गया तिरंगा

जमशेदपुर: कपाली स्थित अल कबीर पॉलिटेक्निक में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सुबह 9:30 बजे कबीर वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष डा मोहम्मद सलीम, ट्रस्टी सदस्य रशीद अख्तर, जियाउल मोबीन अंसारी, सैयद शमीम अहमद मदनी और प्राचार्य वारिस सरवर इमाम ने मिलकर तिरंगा फहराया। गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सबको बताई गई। स्टूडेंट्स ने इसे दोहराया। कंप्यूटर साइंस एवं अभियांत्रिकी की छात्रा महिमा कुमारी ने ‘हमारा संविधान’ विषय पर अपने विचार रखे। इसी विभाग की प्रथम वर्ष की छात्रा सूफिया नाज ने अंग्रेजी में गणतंत्र दिवस के महत्व को बताया। इसी विभाग की सेकंड ईयर की छात्र अनम यूसुफ ने गणतंत्र दिवस को लेकर उर्दू में तकरीर की। संस्थान के प्राचार्य वारिस सरवर इमाम ने अपने भाषण में संविधान में निहित कर्तव्यों के बारे में लोगों को जानकारी दी। संस्थान की सालाना पत्रिका कैनवस का भी विमोचन हुआ। साथ ही संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रसायन विज्ञान के प्रभारी डॉक्टर अल्ताफ अहमद ने किया। धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के कर्मचारी मोहम्मद यासीन ने किया। कार्यक्रम में मकसूद आलम, हसीबुल हक, चंदन शर्मा, मेहनाज आफरीन, अमजद अली, सुल्तान आलम अंसारी आदि भी मौजूद रहे।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply