Home > Crime > Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर

रांची : (Ranchi Wine Smuggling) रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने दो युवकों को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। इनके पास से 70 बोतल अवैध शराब बरामद हुई है। इसकी अनुमानित कीमत 38 हजार रुपए है। आरपीएफ के उप निरीक्षक सूरज पांडे ने बताया कि जिन लोगों को पकड़ा गया है उनमें बिहार के भोजपुर के नारायणपुर का रहने वाला राजेश कुमार और जहानाबाद के मखदुमपुर का रहने वाला चिंटू कुमार शामिल हैं। (Ranchi Wine Smuggling)

इसे भी पढ़ें – Sidgora Murder: घर से शराब पीने की बात कह कर निकले युवक का नदी से शव बरामद, हत्या की आशंका

Ranchi Wine Smuggling : बिहार ले जाकर ऊंचे दाम पर बेचते हैं

इन दोनों आरोपियों ने बताया कि वह रांची से अवैध शराब खरीद कर बिहार ले जाते हैं और वहां ऊंची कीमतों पर बेचते हैं। जब से बिहार में शराब बंदी हुई है, झारखंड से अवैध शराब की तस्करी तेज हो गई है। आरपीएफ ने बताया कि दोनों आरोपियों को उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया है। उत्पाद विभाग इनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply