Home > Crime > Satnala Dam : डोबो के सतनाला डैम में नहाने के दौरान गोलपहाड़ी और गोलमुरी के दो युवकों की डूबने से मौत

Satnala Dam : डोबो के सतनाला डैम में नहाने के दौरान गोलपहाड़ी और गोलमुरी के दो युवकों की डूबने से मौत

Jamshedpur : सरायकेला खरसावां जिले के डोबो स्थित सतनाला डैम (Satnala Dam) में नहाने गए चार युवक शुक्रवार को डूब गए। इनमें से दो युवकों को निकाला गया। इनको टीएमच ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जिन लोगों को मृत घोषित किया गया है, उनमें गोल पहाड़ी का रहने वाला अमरजीत सिंह और गोलमुरी का रहने वाला आशीष है।

इसे भी पढ़ें – Sidgora Murder: घर से शराब पीने की बात कह कर निकले युवक का नदी से शव बरामद, हत्या की आशंका

Satnala Dam : TMH में परिजन

Satnala Dam : TMH में परिजन

Satnala Dam : गाड़ी चलाता था अमरजीत

परिजनों ने बताया कि अमरजीत गाड़ी चलाता था। वह कब डोबो चला गया घर वालों को कुछ पता नहीं है। उसके दोस्तों ने परिजनों को फोन कर बताया कि टीएमएच में आ जाइए। परिजन जब टीएमएच पहुंचे तो उन्हें बताया गया की अमरजीत की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि डोबो में नहाने के दौरान सतनाला डैम में डूबने की कई वारदातें हो चुकी हैं। इसके बावजूद युवक वहां नहाने जाते हैं और घटना का शिकार हो जाते हैं।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply