Home > Crime > Sidgora Murder: घर से शराब पीने की बात कह कर निकले युवक का नदी से शव बरामद, हत्या की आशंका

Sidgora Murder: घर से शराब पीने की बात कह कर निकले युवक का नदी से शव बरामद, हत्या की आशंका

Jamshedpur: (Sidgora Murder) सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुन नगर में स्वर्णरेखा नदी से 24 वर्षीय युवक सूरज लाल का शव बरामद हुआ है। शव नदी में जलकुंभी के बीच पत्थर की चट्टानों के पास था। लोगों ने इसे देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो देखा कि शव देखने वालों का मजमा लगा हुआ है। बाद में शव की पहचान हुई। (Sidgora Murder)

Sidgora Murder : नदी से शव निकाल कर घाट पर लाते लोग

Sidgora Murder : नदी से शव निकाल कर घाट पर लाते लोग

पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूरज लाल बागुन नगर के रोड नंबर 5 का रहने वाला था। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर किसी ने शव नदी में फेंक दिया होगा।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Education : जगुआर यूनाइटेड ने जीती लोयोला एलुमनी प्रीमियर लीग- सीजन 1   

Sidgora Murder : PM रिपोर्ट बताएगी कैसे हुई मौत

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों का कहना है कि सूरज लाल 9 अप्रैल को घर से यह कह कर निकाला था कि शराब पीने जा रहा है। जल्द ही वापस आ जाएगा। लेकिन वापस नहीं आया था। इसके बाद परिजन उसे खोज रहे थे।

You may also like
Jamshedpur Crime: राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश का खुलासा, दो संदिग्ध हिरासत में; हथियार बरामद+VDO
Jamshedpur Murder : कदमा में छोटे भाई की हत्या का आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार, चाकू बरामद+VDO
Telco Jhagru Bagan Theft : जमशेदपुर के टेल्को झगड़ू बागान में चोरी, घर से 30 हजार नकद और तीन मोबाइल लेकर फरार हुए चोर
Ranchi Robbery Case: रांची में हथियारबंद डकैती का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार; 4.24 लाख रुपये नकद बरामद

Leave a Reply