Home > Politics > Ranchi: लोकसभा चुनाव को लेकर आजसू पार्टी ने तैयार किया संसदीय बोर्ड, 29 मार्च को हरमू में होगी बैठक

Ranchi: लोकसभा चुनाव को लेकर आजसू पार्टी ने तैयार किया संसदीय बोर्ड, 29 मार्च को हरमू में होगी बैठक

रांची: लोकसभा चुनाव को लेकर आजसू पार्टी ने भी कमर कस ली है। लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। इसके लिए पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने संसदीय बोर्ड का गठन किया है। इस संसदीय बोर्ड में आजसू पार्टी के 15 दिग्गज नेताओं को स्थान दिया गया है। संसदीय बोर्ड की पहली बैठक 29 मार्च को सुबह 10:00 बजे रांची के हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में होगी। इस संसदीय बोर्ड के 15 सदस्यों में आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के अलावा चंद्र प्रकाश चौधरी, रामचंद्र सहिस, डोमन सिंह मुंडा, संजय बसु मलिक, मुकुंद चंद्र मेहता, लंबोदर महतो, देवशरण भगत, उमाकांत रजक, कुशवाहा शिव पूजन मेहता, अकील अख्तर, हसन अंसारी, सोपान सिंह देव, राधेश्याम गोस्वामी और राजेंद्र मेहता शामिल हैं।

You may also like
18 जून को होगी वोटिंग, परिमल नथवाणी का पलड़ा कांग्रेस से भारी, क्रॉस वोटिंग रोकने में पोलिंग एजेंटों की रहेगी अहम भूमिका
पश्चिमी सिंहभूम प्रशासन की चूक से गरमाई झारखंड की सियासत, अर्जुन मुंडा की नाराजगी पर भाजपा हमलावर
नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर जमशेदपुर में भाजपा कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन, झंडा फाड़ने और लाठी-डंडे से हमले का आरोप, भारी हंगामा+VDO
Ghatshila By-Election : 14 नवंबर को खुलेगी ईवीएम, उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला+ VDO

Leave a Reply