Home > Jamshedpur > टाटानगर में रेल सिविल डिफेंस ने केंद्रीय कर्षण मरम्मत कारखाना के कर्मचारियों को दिया आपदा राहत का प्रशिक्षण

टाटानगर में रेल सिविल डिफेंस ने केंद्रीय कर्षण मरम्मत कारखाना के कर्मचारियों को दिया आपदा राहत का प्रशिक्षण

जमशेदपुर : टाटानगर में रेल सिविल डिफेंस ने केंद्रीय कर्षण मरम्मत कारखाना के कर्मचारियों को आपदा राहत कार्य का प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया। इसमें कर्मचारियों को CO2 और ड्राई केमिकल पाउडर फायर संयंत्र का प्रयोग कर आग बुझाने के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि किसी भी कारखाना के कर्मचारी जानकारी के अभाव में शमन यंत्र रहते हुए भी इसका उपयोग नहीं कर पाते। इसीलिए इनको जानकारी दी गई है। ताकि किसी भी तरह की घटना होने पर हालात पर काबू पाया जा सके। मंडल विद्युत अभियंता प्रेमचंद शर्मा ने सिविल डिफेंस टीम के कार्य की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में मंडल विद्युत अभियंता प्रेमचंद शर्मा के साथ सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार, डिमांस्ट्रेटर अनिल कुमार सिंह, शंकर प्रसाद, अनामिका, मंडल कारखाना के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता सामान्य एनबी सिंह, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता अनिल कुमार सिंह, निलेश कुमार, राजीव नयन आदि मौजूद रहे।

You may also like
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
Jamshedpur Crime: गोलमुरी में रिश्तेदारों पर जेवरात और नकद रुपये चोरी करने का आरोप, FIR दर्ज
घाटशिला में छापेमारी: 1.81 किलो गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार+VDO
गोविंदपुर में 48 घंटे से जलापूर्ति ठप, डेढ़ लाख लोग परेशान, पानी टंकी पर फूटा आक्रोश+VDO

Leave a Reply