Home > Crime > नेहाल गुप्ता विकास विद्यालय में कक्षा 6 में पढ़ता था। क्रिकेट खेलने के दौरान पड़ोस की खटाल के लोहे के गेट पर चढ़े किशोर की मौत, जानें कौन है मौत का जिम्मेदार

नेहाल गुप्ता विकास विद्यालय में कक्षा 6 में पढ़ता था। क्रिकेट खेलने के दौरान पड़ोस की खटाल के लोहे के गेट पर चढ़े किशोर की मौत, जानें कौन है मौत का जिम्मेदार

जमशेदपुर : जानें इंसान की लापरवाही से किसी व्यक्ति की जान जा सकती है। इसलिए समाज में ऐसा कोई काम ना करें जिससे बेवजह किसी की जान चली जाए और आपका भी कोई फायदा ना हो। मानगो के आनंद विहार कॉलोनी के रहने वाले कुलदीप गुप्ता का 11 वर्षीय बेटा नेहाल गुप्ता क्रिकेट खेलने के दौरान अपने पड़ोस के खटाल से गेंद निकालने पहुंचा था। गेंद निकालने के क्रम में जैसे ही वह लोहे के गेट पर चढ़ा। तो चिपक गया। ना वह ऊपर जा रहा था ना उतर रहा था। उसकी यह स्थिति देख क्रिकेट खेल रहे उसके साथी भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन पहुंचे तो किसी तरह बच्चे को नीचे उतारा गया। पता चला कि उसे बिजली का करंट लग रह गया है। बच्चे को टीएमएच ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह भी मौके पर पहुंचे। भाजपा नेता का कहना है कि घटना रमेश यादव के खटाल के गेट पर हुई है। लोग कहते हैं कि रमेश यादव चोरी रोकने के लिए गेट पर करंट लगा देता है। अगर ऐसा है तो पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। लापरवाही पर कार्रवाई होनी चाहिए। रमेश यादव की गलत हरकत से एक किशोर की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

You may also like
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
Jamshedpur Crime: गोलमुरी में रिश्तेदारों पर जेवरात और नकद रुपये चोरी करने का आरोप, FIR दर्ज
घाटशिला में छापेमारी: 1.81 किलो गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार+VDO
गोविंदपुर में 48 घंटे से जलापूर्ति ठप, डेढ़ लाख लोग परेशान, पानी टंकी पर फूटा आक्रोश+VDO

Leave a Reply