Home > Business > टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने रिटायर टाटा मोटर्स कर्मचारियों को किया सम्मानित

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने रिटायर टाटा मोटर्स कर्मचारियों को किया सम्मानित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में पिछले माह सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। उन्हें विदाई भी दी गई। सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने शाल ओढाकर और स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में 11 सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने परिवार के साथ शामिल हुए। इनके नाम निम्नलिखित है। रमेश कुमार व्हीकल फ़ैक्टरी, अभिजीत कुमार डे टीएमएल ड्राइव लाइन, मनसिजा कुमार साहू फ़्रेम फ़ैक्टरी, प्रभात कुमार सिंह टीएमएल ड्राइव लाइन, सुनील कुमार सिन्हा फ़्रेम फ़ैक्टरी, किशोर कुमार सिंह फ़्रेम फ़ैक्टरी , फ़िरोज़ आलम फ़्रेम फ़ैक्टरी , विकास सरकार कैब & काउल फ़ैक्टरी, रतन कुमार सिंह फ़ाउंड्री, मोहिनी मोहन गोप टीएमएल ड्राइव लाइन और रमेश कुमार टीएमएल ड्राइव लाइन को सम्मानित किया गया है। यह जानकारी टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के प्रेस प्रवक्ता नवीन सुलंकी ने दी है।


You may also like
Free Health Checkup Camp Jamshedpur : जमशेदपुर में रोटरी क्लब और प्रेस क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने कराया चेकअप
Jamshedpur News : सीपी कबीर क्लब में शरद पूर्णिमा पर पूजा-पाठ, भजन और कबीर जी की आरती का आयोजन
Tatanagar Railway News : टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सुरक्षा जांचने पहुंचे रेल एसपी
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन

Leave a Reply