Home > Crime > उलीडीह थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी शांति नगर में घर में घुसकर मारपीट, चार लोग घायल

उलीडीह थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी शांति नगर में घर में घुसकर मारपीट, चार लोग घायल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी शांति नगर में एसआईएस सिक्योरिटी के सुपरवाइजर आदित्यपुर निवासी अजीत झा ने ₹1000 प्रति माह रिश्वत नहीं देने पर अपने 10 साथियों के साथ गार्ड दिव्यांशु तिवारी के घर घुसकर मारपीट की है। घटना शुक्रवार की है। मारपीट में दिव्यांशु तिवारी, उनके बेटे शिवम कुमार तिवारी, राजेश कुमार तिवारी और दिव्यांशु की पत्नी कलावती देवी को मारपीट कर घायल किया है। शिवम कुमार तिवारी का आरोप है कि उसका ₹25000 भी हमलावर उठा ले गए हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें – टाटानगर इलेक्ट्रिक लोको शेड में एक रेल कर्मी की ट्रेन से कट कर मौत, जांच में जुटी जीआरपी

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा