Home > Crime > शहर में चलाया जा रहा डेंगू लार्वा जांच अभियान, सोनरी में गौशाला प्रबंधन से ₹20 हजार और मानगो में चार लोगों से ₹40 हजार वसूला गया जुर्माना

शहर में चलाया जा रहा डेंगू लार्वा जांच अभियान, सोनरी में गौशाला प्रबंधन से ₹20 हजार और मानगो में चार लोगों से ₹40 हजार वसूला गया जुर्माना

जमशेदपुर : शहर में शुक्रवार को डीसी के निर्देश पर डेंगू लार्वा की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने सोनारी में आस्था हाइटेक सिटी के पास एक गौशाला प्रबंधन से₹20 हजार का जुर्माना वसूला है। यहां गौशाला के पास काफी गंदगी थी। जल भराव था। इसमें डेंगू के लार्वा पाए गए। इसी तरह मानगो नगर निगम ने भी आजाद नगर रोड नंबर 2 में जांच अभियान चलाया और खुले में कचरा फेंक कर गंदगी फैलाने वालों और जल जमाव कर डेंगू का लार्वा उत्पन्न करने वालों से जुर्माना वसूला गया है। चार लोगों से ₹40 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी से कहा है कि वह अपने घरों, अपार्टमेंट और प्रतिष्ठानों के आसपास साफ सफाई बनाए रखें। किसी भी तरह का जल जमाव न होने दें। खुले में कचरा ना फेकें वरना जुर्माना वसूला जाएगा।
इसे भी पढ़ें – टाटानगर में रेलवे लोको शेड में रेल कर्मी ने ड्यूटी के दौरान ट्रेन से कट कर कर ली खुदकुशी, कई दिनों से डिप्रेशन में था

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील