Home > Jamshedpur > “राहुल गांधी से पहले करोड़ों कार्यकर्ताओं का सीना छलनी करना पड़ेगा” – रईस रिज़वी छब्बन

“राहुल गांधी से पहले करोड़ों कार्यकर्ताओं का सीना छलनी करना पड़ेगा” – रईस रिज़वी छब्बन

जमशेदपुर (झारखंड) : भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव द्वारा एक राष्ट्रीय टीवी चैनल पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी देने के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस बयान की तीखी आलोचना करते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव (Jamshedpur Congress) और झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष रईस रिज़वी छब्बन ने इसे “दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के लिए खतरनाक” करार दिया।

Jamshedpur Congress के रईस रिज़वी ने कहा कि राहुल गांधी आज देश के शोषित, वंचित, किसानों और नौजवानों की आवाज बन चुके हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा बौखलाई हुई है और इसी हताशा में ऐसे बयान सामने आ रहे हैं। उन्होंने साफ कहा – “राहुल गांधी को गोली मारने से पहले हम जैसे करोड़ों कार्यकर्ताओं का सीना गोलियों से छलनी करना पड़ेगा। वे सावरकर नहीं, बल्कि राहुल गांधी हैं, जो किसी परिस्थिति में डरने वाले नहीं।”

उन्होंने इस धमकी को देश में अराजकता फैलाने का प्रयास बताया और कहा कि इतिहास गवाह है कि महात्मा गांधी और इंदिरा गांधी को गोली मारी गई थी। क्या भाजपा वैसी घटनाओं को दोहराना चाहती है? देश इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर के मानगो नगर निगम का छापामारी अभियान, प्लास्टिक जब्त, जुर्माना वसूला

रईस रिज़वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया कि क्या विपक्ष के नेता राहुल गांधी की सुरक्षा के साथ जानबूझकर खिलवाड़ किया जा रहा है और क्या किसी साजिश के तहत उनकी सुरक्षा व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश हो रही है? साथ ही उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिंटू महादेव जैसे नेताओं पर कार्रवाई न करना भाजपा की “हत्यारी मानसिकता और असंवैधानिक चरित्र” को उजागर करता है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply