Home > Education > झारखंड में नए 10+2 विद्यालयों की है जरूरत, सरकार कराए स्कूलों का निर्माण: विधायक सरयू राय

झारखंड में नए 10+2 विद्यालयों की है जरूरत, सरकार कराए स्कूलों का निर्माण: विधायक सरयू राय

जेकेएस इंटर कॉलेज में सात नए कक्षाओं का उद्घाटन

Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को जेकेएस इंटर कॉलेज (Jamshedpur JKS College) में सात नई कक्षा कक्षों का उद्घाटन किया। इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्या अनीता सिंह, प्रबंध समिति के सचिव एपी सिंह और शिक्षा प्रतिनिधि एसपी सिंह समेत कई लोग मौजूद थे। (Jamshedpur JKS College ) प्रबंध समिति के अध्यक्ष के तौर पर सरयू राय ने कॉलेज की आधारभूत जरूरतों को पूरा करने का भरोसा दिलाया।

कॉलेज प्रबंधन ने जर्जर कमरों के नवीनीकरण और नए कक्षों के निर्माण का आग्रह किया था। कॉलेज ने अपने संसाधनों से सात कमरे बनवाए, जिनका उद्घाटन विधायक ने किया। साथ ही, प्रबंधन ने अतिरिक्त शिक्षकों की भी नियुक्ति की है, जिनमें घंटी आधारित शिक्षक भी शामिल हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार होगा।

 राष्ट्रीय शिक्षा नीति और 10+2 शिक्षा पर बोझ

उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक सरयू राय ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के बाद कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद हो गई है, जिसके चलते 10+2 विद्यालयों पर छात्रों का बोझ बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि केवल जेकेएस इंटर कॉलेज में ही इस साल 2700 छात्रों ने नामांकन कराया है। बैठने की जगह और शिक्षकों की भारी कमी यहां महसूस की जा रही थी।

 उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने की मांग

सरयू राय ने सरकार पर शिक्षा नीति लागू करने में पांच साल की देरी और अफरातफरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि झारखंड में 10+2 शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए सरकार को नए विद्यालयों का निर्माण करना होगा। साथ ही, एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित करनी चाहिए, जो यह रिपोर्ट दे कि कितने नए विद्यालयों की जरूरत है और इसके लिए कितना वित्तीय संसाधन जुटाना होगा।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर की नवल टाटा हॉकी अकादमी उपविजेता बनी, आशीष तानी पुरती को मिला प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार को शिक्षा पर बजट बढ़ाना होगा, वरना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना मुश्किल होगा। यह युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है और सरकार को शिक्षा क्षेत्र में ठोस पहल करनी चाहिए।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply