Home > Jamshedpur > घाटशिला उपचुनाव : 2,55,823 मतदाता चुनेंगे नया विधायक, जमशेदपुर में अंतिम वोटर लिस्ट जारी -VDO

घाटशिला उपचुनाव : 2,55,823 मतदाता चुनेंगे नया विधायक, जमशेदपुर में अंतिम वोटर लिस्ट जारी -VDO

जमशेदपुर (झारखंड) : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव (Ghatshila By-election) को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। जिला प्रशासन ने सोमवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है। संशोधन के बाद अब घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 2 लाख 55 हजार 823 हो गई है। इनमें 1,24,899 पुरुष मतदाता और 1,30,921 महिला मतदाता शामिल हैं। तीन थर्ड जेंडर हैं।

पहले यहां 2,51,367 मतदाता पंजीकृत थे। पुनरीक्षण के दौरान 5,253 लोगों ने नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया, जिनमें से 5,171 नाम स्वीकृत किए गए। वहीं 715 नाम सूची से हटाए गए। इस तरह कुल 4,456 मतदाताओं का इजाफा हुआ है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर के मानगो नगर निगम का छापामारी अभियान, प्लास्टिक जब्त, जुर्माना वसूला

सर्विस वोटर और युवा मतदाता भी बढ़े

घाटशिला विधानसभा में सर्विस वोटर्स की संख्या 368 हो गई है, जो पहले 360 थी।

18-19 साल के युवा मतदाता अब 16,178 हो गए हैं, जबकि पहले 13,308 थे।

85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाता अब 629 हैं, जो पहले 636 थे।

इस उपचुनाव में यही मतदाता (Ghatshila By-election)  घाटशिला का नया विधायक चुनेंगे।

You may also like
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Bike Stunt Accidentजमशेदपुर के मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान लगी आग, युवती झुलसी; मेले में मची अफरा-तफरी

Leave a Reply