Home > Jamshedpur > जमशेदपुर के मानगो नगर निगम का छापामारी अभियान, प्लास्टिक जब्त, जुर्माना वसूला

जमशेदपुर के मानगो नगर निगम का छापामारी अभियान, प्लास्टिक जब्त, जुर्माना वसूला

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर में मानगो नगर निगम ( Mango Nagar Nigam) ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध सख्ती दिखाते हुए डिमना रोड और ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित दुकानों पर छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान 5 किलो प्लास्टिक जब्त किया गया और ₹2000 जुर्माना वसूला गया।

अभियान उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर संचालित हुआ। निगम की टीम ने दुकानदारों, पथ विक्रेताओं और प्रतिष्ठान मालिकों को चेतावनी दी कि प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और ग्राहकों को प्लास्टिक में सामान न दें। साथ ही, जिन दुकानदारों के पास ट्रेड लाइसेंस नहीं था, उन्हें कड़ी हिदायत दी गई।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर की नवल टाटा हॉकी अकादमी उपविजेता बनी, आशीष तानी पुरती को मिला प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

(Mango Nagar Nigam) निगम ने दोहराया कि यदि भविष्य में किसी भी दुकान या ठेले पर प्लास्टिक पाया गया तो ट्रेड लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। विदित हो कि बीते आठ महीनों से लगातार माइकिंग और जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद दुकानों में प्लास्टिक का इस्तेमाल जारी है। इस कार्रवाई में फूड एंड सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय कुमार, विकास कुमार समेत निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply