Jamshedpur (Jharkhand): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर पहुंचीं। सोनारी एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी समेत जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका औपचारिक स्वागत किया।
एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का काफिला सीधे करनडीह स्थित दिशोम जाहेरथान पहुंचा, जहां उन्होंने 22वें संथाली ‘पारसी माहा’ महोत्सव एवं ओल चिकि लिपि के आविष्कार की शताब्दी समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संपन्न होने के बाद राष्ट्रपति करनडीह से सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगी। इसके उपरांत वे आदित्यपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी।

President Jamshedpur Visit
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उनके काफिले में कुल 45 वाहन शामिल रहे। एयरपोर्ट से सर्किट हाउस गोलचक्कर, बिष्टुपुर और टाटानगर रेलवे स्टेशन होते हुए कऑरनडीह तक के मार्ग को आम जनता के लिए अस्थायी रूप से बंद रखा गया।
इसे भी पढ़ें – फूलों की खुशबू और कलाकृतियों से सजा जमशेदपुर, गोपाल मैदान में 35वें फ्लावर शो का भव्य शुभारंभ
सुरक्षा व्यवस्था में 2500 से अधिक जवान और 10 आईपीएस अधिकारी तैनात किए गए हैं। इनमें पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां सहित अन्य जिलों के अधिकारी शामिल हैं। पूरे रूट पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।




