Home > Entertainment > फूलों की खुशबू और कलाकृतियों से सजा जमशेदपुर, गोपाल मैदान में 35वें फ्लावर शो का भव्य शुभारंभ

फूलों की खुशबू और कलाकृतियों से सजा जमशेदपुर, गोपाल मैदान में 35वें फ्लावर शो का भव्य शुभारंभ

Jamshedpur (Jharkhand) : लौह नगरी जमशेदपुर एक बार फिर फूलों की रंगीन छटा और खुशबू से महक उठी है। शहर के ऐतिहासिक गोपाल मैदान में रविवार 28 दिसंबर से 1 जनवरी 2026 तक 35वें वार्षिक फ्लावर शो एवं पुष्प प्रतियोगिता (Jamshedpur Flower Show) का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। नए साल के स्वागत को खास बनाने वाला यह आयोजन प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है।

इस पुष्प प्रदर्शनी (Jamshedpur Flower Show) का उद्घाटन टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदररामम और टीआरएफ के प्रबंध निदेशक अभिजीत नानौती ने संयुक्त रूप से किया। जमशेदपुर हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी द्वारा आयोजित यह फ्लावर शो प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में दो दिवसीय शहीदी दिहाड़ा का भव्य आयोजन, बाबा जीवन सिंह जी व चार साहिबजादों की शहादत को किया नमन+VDO

टोपियरी’ थीम बनी मुख्य आकर्षण

इस वर्ष फ्लावर शो की थीम “Topiary” रखी गई है, जिसमें पौधों और झाड़ियों को कलात्मक आकार देकर अनोखी आकृतियों में सजाया गया है। फूलों की इन रचनाओं में रचनात्मकता के साथ जमशेदपुर की सांस्कृतिक पहचान भी झलकती है। शो का स्लोगन “फैली है फूलों की कलाकृति, यही है जमशेदपुर की संस्कृति” आगंतुकों को खासा आकर्षित कर रहा है।

208 से अधिक पुरस्कार, 10 प्रतियोगी वर्ग

फ्लावर शो में कुल 10 प्रतियोगी वर्ग रखे गए हैं, जिनमें 208 से अधिक श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में फूलों के साथ-साथ सब्जी, फल, औषधीय एवं ऑर्नामेंटल पौधों और नवीन डिजाइनों को भी शामिल किया गया है। शौकिया बागवानी प्रेमियों के साथ कई संस्थान भी इसमें भाग ले रहे हैं।

देश भर से आए प्रदर्शक, नर्सरी और फूड स्टॉल बने आकर्षण

जमशेदपुर के अलावा कोलकाता, रांची, भुवनेश्वर, पुणे और कालीकट जैसे शहरों से आए प्रदर्शकों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। गोपाल मैदान में कुल सात हैंगर बनाए गए हैं। यहां 41 नर्सरी स्टॉल और करीब 15 फूड स्टॉल लगाए गए हैं, जहां लोग पौधों की खरीदारी के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद ले सकते हैं।

कार्यक्रम की प्रमुख तिथियां

* 29 दिसंबर: तकनीकी कार्यशाला

* 30 दिसंबर: सीड एंड ड्रॉ प्रतियोगिता

* 31 दिसंबर: पुरस्कार वितरण समारोह

* 1 जनवरी: प्रदर्शनी का समापन

हरियाली और प्रकृति से जुड़ने का संदेश

हॉर्टिकल्चर सोसाइटी की अध्यक्ष सुमिता नूर और महासचिव डॉ. अनुराधा ने बताया कि फ्लावर शो का उद्देश्य लोगों को प्रकृति, हरियाली और बागवानी के प्रति जागरूक करना है। फूलों की खुशबू, रंगों और कलात्मक सजावट से सजा यह आयोजन जमशेदपुर ही नहीं, पूरे झारखंड के लोगों के लिए यादगार अनुभव साबित होगा।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply