Home > Jamshedpur > गुड़ाबांदा में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस मनाया गया, जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण

गुड़ाबांदा में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस मनाया गया, जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण

Jamshedpur : गुड़ाबान्दा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से 28 दिसंबर 2025 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस (Gurabanda Congress News ) पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भालकी पंचायत अंतर्गत ग्राम भालकी में कांग्रेस का झंडा फहराया गया।

(Gurabanda Congress News) स्थापना दिवस समारोह के दौरान जिला परिषद सदस्य शिव नाथ माण्डी के नेतृत्व में जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कांग्रेस की सेवा, समर्पण और जनकल्याण की परंपरा को आगे बढ़ाना रहा।

इसे भी पढ़ें – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जमशेदपुर आगमन, संथाली ‘पारसी माहा’ व ओल चिकि लिपि शताब्दी समारोह का किया शुभारंभ+ VDO

समारोह में प्रदेश सचिव कालटू चक्रवर्ती, पूर्व मुखिया कुनूराम माझी, लाल हांसदा, विश्व नाथ मुर्मू, समाय माण्डी, खोगेन पातर, धार्माल सोरेन, संजीव कुमार मंडल सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कांग्रेस के 140 वर्षों के संघर्ष, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के योगदान पर प्रकाश डालते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का संकल्प लिया।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply