Home > Crime > Potka Murder: पोटका में छात्रा की पेड़ से लटकी मिली लाश, हत्या की आशंका, पुलिस की लापरवाही पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Potka Murder: पोटका में छात्रा की पेड़ से लटकी मिली लाश, हत्या की आशंका, पुलिस की लापरवाही पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Potka : कोवाली थाना क्षेत्र के पोड़ाडीह गांव में 17 वर्षीय छात्रा सोमवारी पुराण की मौत का मामला गंभीर होता जा रहा है। छात्रा का शव पिछले रविवार गांव में ही एक पेड़ से लटका (Potka Murder) मिला था। घटना के बाद ग्रामीणों ने रविवार को रैली निकालकर मामले की निष्पक्ष और गहन जांच (Potka Murder) की मांग की।Jamshedpur Independence Day

ग्रामीणों ने छात्रा की मौत को आत्महत्या मानने पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि सोमवारी की हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई हो सकती है। इसी आशंका को लेकर महिला और पुरुष ग्रामीण सोमवारी की तस्वीर लेकर गांव में निकले और “सोमवारी को न्याय दो” के नारे लगाए।

इसे भी पढ़ें – होमलेन ने झारखंड में बढ़ाया विस्तार, जमशेदपुर में तीसरे एक्सपीरियंस सेंटर की शुरुआत+VDO

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के अनुसार, शव मिलने के बाद घटनास्थल के पास से एक पत्र मिलने की बात सामने आई थी। इसमें सोनू नाम के एक युवक का जिक्र होने की जानकारी ग्रामीणों ने दी। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की कि युवक की भूमिका की भी गंभीरता से जांच की जाए और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जाए।

ग्रामीणों ने सोमवारी के मोबाइल फोन की जांच को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने पुलिस से मोबाइल की कॉल डिटेल, मैसेज और अन्य गतिविधियों की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मोबाइल जांच से यह पता चल सकता है कि घटना से पहले सोमवारी की किन लोगों से बातचीत हुई थी और क्या किसी व्यक्ति ने उसे फोन कर घर से बाहर बुलाया था।

Jamshedpur Independence Day

Jamshedpur Independence Day

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविकता सामने लाने और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई और परिवार को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – मानगो छोटा पुल पर गड्ढे ने ली 18 वर्षीय बाइक सवार की जान, कार चालक फरार

प्रदर्शन में ग्राम प्रधान गोपाल पुराण, स्थानीय युवक सुजीत पुराण, मृतका की मां अनीता पुराण, पंचायत की मुखिया दुखनी माई सरदार, हल्दीपोखर की मुखिया देवी कुमारी भूमिज समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद अब पूरे मामले की पुलिस जांच और उसके निष्कर्ष पर लोगों की नजर बनी हुई है।

You may also like
Jamshedpur Education : संत जेवियर्स स्कूल खासमहल में विज्ञान प्रदर्शनी, नन्हे वैज्ञानिकों ने मॉडल से दिखाई अपनी प्रतिभा
Tata Motors Retirement : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री एचएस सैनी सेवानिवृत्त, दो जगह हुआ विदाई समारोह
Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के GST घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर में बबलू जायसवाल के घर-दफ्तर समेत 3 ठिकानों पर छापा
Jamshedpur Speed Gun : हादसे में मंत्री की बेटी की मौत के बाद हरकत में आई ट्रैफिक पुलिस, मरीन ड्राइव पर स्पीड गन से 100 से ज्यादा वाहनों के चालान, जानें गति सीमा

Leave a Reply