Home > Business > होमलेन ने झारखंड में बढ़ाया विस्तार, जमशेदपुर में तीसरे एक्सपीरियंस सेंटर की शुरुआत+VDO

होमलेन ने झारखंड में बढ़ाया विस्तार, जमशेदपुर में तीसरे एक्सपीरियंस सेंटर की शुरुआत+VDO

Jamshedpur (Jharkhamd) : टेक्नोलॉजी और एआई आधारित होम इंटीरियर सॉल्यूशन देने वाली कंपनी होमलेन ने झारखंड में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए जमशेदपुर के सोनारी स्थित बिंदल मॉल में अपने तीसरे एक्सपीरियंस सेंटर का शुभारंभ (Jamshedpur Buisness News) किया। करीब 2,000 वर्गफुट में बने इस सेंटर में ग्राहकों को मॉड्यूलर किचन, वार्डरोब समेत घर के लिए संपूर्ण इंटीरियर समाधान उपलब्ध कराया जाएगा।

सेंटर में ग्राहक 3डी डिजाइन, प्रीमियम मटीरियल और तकनीक आधारित कंसल्टेशन (Jamshedpur Buisness News) का अनुभव ले सकेंगे। उद्घाटन समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, जमशेदपुर सांसद बिद्युत बरन महतो, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी समेत शहर के कई प्रमुख उद्योगपति और कारोबारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदर अगरवाल, फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष विजय आनंद मूंका, विजया ग्रुप के संस्थापक फणींद्र महतो व एस.एस. गौर, आकाश इंडिया ग्रुप के निदेशक विशाल सावा व राहुल सावा, आस्था ग्रुप के चेयरमैन सुंदर सिंह, श्रीनाथ ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन सुखदेव महतो तथा विजया होम्स ग्रुप के निदेशक देवराज महतो व आदित्य गौर सहित अन्य लोग शामिल हुए।

यह एक्सपीरियंस सेंटर रोशन और शिल्पी अग्रवाल के नेतृत्व वाली बीएनआर होम्स के साथ साझेदारी में शुरू किया गया है। होमलेन के सह-संस्थापक एवं सीओओ तनुज चौधरी ने कहा कि कंपनी ग्राहकों को भरोसेमंद, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम होम इंटीरियर समाधान उपलब्ध कराने पर लगातार काम कर रही है।

बीएनआर होम्स के पार्टनर रोशन अग्रवाल ने कहा कि ग्राहकों के लिए पारदर्शी कीमत और आसान हैंडओवर इस सेंटर की प्रमुख विशेषताओं में शामिल हैं। कंपनी के एआई प्लेटफॉर्म ‘स्पेसक्राफ्ट’ के माध्यम से ग्राहक अपने घर के इंटीरियर का 3डी विजुअलाइजेशन देख सकेंगे और तुरंत कीमत की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें – जयपुर की BRICS बैठक में ईरान ने आर्थिक और वित्तीय सहयोग मजबूत करने पर दिया जोर

होमलेन की ओर से ग्राहकों को 45 दिन की डिलीवरी गारंटी के साथ मटीरियल पर 10 साल की वारंटी देने की बात कही गई है। कंपनी का मानना है कि जमशेदपुर में नए एक्सपीरियंस सेंटर के शुरू होने से झारखंड में आधुनिक और तकनीक आधारित होम इंटीरियर सेवाओं की पहुंच और मजबूत होगी।

You may also like
Ranchi News : रांची में सड़क खुदाई के बाद गड्ढे भरना होगा अनिवार्य, GAIL को गुणवत्ता और सुरक्षा की ताकीद
Jamshedpur Education : संत जेवियर्स स्कूल खासमहल में विज्ञान प्रदर्शनी, नन्हे वैज्ञानिकों ने मॉडल से दिखाई अपनी प्रतिभा
Tata Motors Retirement : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री एचएस सैनी सेवानिवृत्त, दो जगह हुआ विदाई समारोह
Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के GST घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर में बबलू जायसवाल के घर-दफ्तर समेत 3 ठिकानों पर छापा

Leave a Reply