Home > Crime > मानगो छोटा पुल पर गड्ढे ने ली 18 वर्षीय बाइक सवार की जान, कार चालक फरार

मानगो छोटा पुल पर गड्ढे ने ली 18 वर्षीय बाइक सवार की जान, कार चालक फरार

Jamshedpur (Jharkhand ) : मानगो थाना क्षेत्र के छोटा पुल के पास शनिवार शाम सड़क पर बने गड्ढे के कारण हुए हादसे में 18 वर्षीय बाइक सवार आयुष कुमार की मौत (Jamshedpur Crime) हो गई। दुर्घटना के बाद इसमें शामिल अज्ञात कार का चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल आयुष को स्थानीय लोगों ने एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए टीएमएच रेफर कर (Jamshedpur Crime) दिया गया। टीएमएच में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।Jamshedpur Independence Day

परिजनों के अनुसार, आयुष कुमार भूयाडीह बाबूडीह बस्ती का रहने वाला था और दूध सप्लाई का काम करता था। शनिवार शाम करीब पांच बजे वह बाइक से दूध पहुंचाने जा रहा था। इसी दौरान छोटा पुल के पास सड़क पर बने गड्ढे की वजह से वह हादसे का शिकार हो गया।

आयुष के चाचा रंजीत ने बताया कि आयुष परिवार का बड़ा बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि छोटा पुल की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।Jamshedpur Independence Day

स्थानीय लोगों ने भी संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में कल लगेगा मानसून ट्रेड फेयर, महिला उद्यमियों के उत्पादों को मिलेगा बाजार

घटना की जानकारी मिलने के बाद मानगो पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक की पहचान की जा सके।

You may also like
Ranchi News : रांची में सड़क खुदाई के बाद गड्ढे भरना होगा अनिवार्य, GAIL को गुणवत्ता और सुरक्षा की ताकीद
Birsanagar SHO Suspended : काम में लापरवाही के आरोप में बिरसानगर थाना प्रभारी निलंबित, SSP ने की कार्रवाई
Jamshedpur DGP Meeting: जमशेदपुर में संगठित अपराध पर पुलिस की बड़ी समीक्षा, DGP ने कैनरा बैंक डकैती और बिंदल मॉल फायरिंग पर दिए निर्देश
Jamshedpur GST Scam : 734 करोड़ के GST घोटाले में बबलू जायसवाल और बेटे राज गिरफ्तार, MGM में मेडिकल के दौरान हंगामा+VDO

Leave a Reply