Jamshedpur (Jharkhand) : स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस केंद्र गोलमुरी में ग्रामीण पुलिस एवं जमशेदपुर जिला पुलिस के बीच मैत्री फुटबॉल मैच (Jamshedpur Police Football Match) का आयोजन किया गया। मैच में बतौर मुख्य अतिथि जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वक़ारिब मौजूद रहे।
Jamshedpur Police Football Match के रोमांचक मुकाबले में जमशेदपुर जिला पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण पुलिस की टीम को 3-0 से पराजित कर जीत दर्ज की। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ मुकाबले में हिस्सा लिया।
समय के अभाव के कारण स्वतंत्रता दिवस के दिन इस मैत्री मैच का आयोजन नहीं हो सका था। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वक़ारिब की पहल पर पुलिस केंद्र गोलमुरी में इस मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया।
इसे भी पढ़ें – Potka Murder: पोटका में छात्रा की पेड़ से लटकी मिली लाश, हत्या की आशंका, पुलिस की लापरवाही पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
मैच के आयोजन का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के बीच आपसी समन्वय, भाईचारा और टीम भावना को मजबूत करना रहा। आयोजन के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों में खासा उत्साह देखने को मिला। खेल के माध्यम से पुलिस बल के बीच बेहतर तालमेल और सकारात्मक माहौल बनाने की पहल की गई।




