Home > Crime > पोटका में स्कूल बस की टक्कर से व्यक्ति की मौत, मुआवजे की मांग पर हंगामा, पुलिस पर लापरवाही के आरोप+VDO

पोटका में स्कूल बस की टक्कर से व्यक्ति की मौत, मुआवजे की मांग पर हंगामा, पुलिस पर लापरवाही के आरोप+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : पोटका थाना क्षेत्र के हाता इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे (Potka Accident) ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल की बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जुड़ी गांव निवासी परिमहल गोप (45 वर्ष) के रूप में हुई है।

हादसे के बाद घटनास्थल (Potka Accident) पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी वहां पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग शुरू कर दी, जिसके बाद मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

इसे भी पढ़ें – भाजपा संगठन महापर्व: जमशेदपुर में 17 मंडलों के अध्यक्ष व प्रतिनिधि निर्वाचित, कार्यालय में दिन भर रही गहमागहमी+VDO

हालात को काबू में करने के लिए पोटका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में स्कूल बसें और अन्य भारी वाहन अक्सर तेज रफ्तार से चलते हैं। इस संबंध में कई बार थाने में शिकायत भी की गई, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते पुलिस सख्ती दिखाती, तो आज एक व्यक्ति की जान नहीं जाती। इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस के प्रति नाराजगी साफ तौर पर देखने को मिली।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply