Home > Jamshedpur > भाजपा संगठन महापर्व: जमशेदपुर में 17 मंडलों के अध्यक्ष व प्रतिनिधि निर्वाचित, कार्यालय में दिन भर रही गहमागहमी+VDO

भाजपा संगठन महापर्व: जमशेदपुर में 17 मंडलों के अध्यक्ष व प्रतिनिधि निर्वाचित, कार्यालय में दिन भर रही गहमागहमी+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व के तहत सोमवार को जमशेदपुर में मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रतिनिधियों के चुनाव की प्रक्रिया (Jamshedpur BJP Mandal Election) संपन्न हुई। पूर्वी सिंहभूम जिले के कुल 28 मंडलों में से 17 मंडलों में अध्यक्ष व प्रतिनिधियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। शेष 11 मंडलों में तकनीकी कारणों से चुनाव नहीं हो सका, जिसे एक सप्ताह के भीतर पूरा करने की बात कही गई है।

सोमवार सुबह से ही साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में खासा उत्साह और गहमागहमी का माहौल रहा। मंडल अध्यक्ष पद के दावेदार और उनके समर्थक कार्यालय में डटे रहे। जिला नेतृत्व से मुलाकात और समर्थन जुटाने के प्रयास चलते रहे। जैसे ही चयनित मंडल अध्यक्षों और प्रतिनिधियों की सूची जारी हुई, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल (Jamshedpur BJP Mandal Election) बन गया। भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से कार्यालय परिसर गूंज उठा। इसके बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष के साथ सामूहिक तस्वीर भी खिंचवाई।

इसे भी पढ़ें –मानगो थाने में हंगामा, तोड़फोड़ व मारपीट, सरयू का सियासी ऐंगल, सात आरोपी जेल भेजे गए, अन्य की तलाश में छापेमारी तेज+VDO

भाजपा नेता सुबोध झा ने जानकारी दी कि मंडल अध्यक्ष पद के लिए उम्र सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। इसी आयु सीमा के कारण कुछ मंडलों में अध्यक्ष का चयन नहीं हो सका। जल्द ही इन बचे हुए मंडलों में भी चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

इस पूरी चुनावी प्रक्रिया की देखरेख बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण और भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने की। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि संगठन महापर्व देशभर में चल रहा है और जमशेदपुर में भी इसे तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।

जुगसलाई मंडल से अनु जैन को मंडल अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने कहा कि वे पिछले 22 वर्षों से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और विभिन्न दायित्वों पर कार्य कर चुके हैं। अनु जैन ने भरोसा दिलाया कि वे जुगसलाई क्षेत्र में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगे। साथ ही उन्होंने झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने और आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने को प्राथमिक लक्ष्य बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता भी जताई।

You may also like
पेसा कानून की नियमावली पर जमशेदपुर में चंपाई सोरेन का हमला, बोले-ग्राम सभा को कमजोर करने का प्रयास

Leave a Reply