Home > Crime > जमशेदपुर : आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड पर पंप हाउस के पास नदी किनारे मिला युवती का शव, पहुंची पुलिस

जमशेदपुर : आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड पर पंप हाउस के पास नदी किनारे मिला युवती का शव, पहुंची पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड पर यीशु भवन के पीछे पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पंप हाउस के पास नदी किनारे एक युवती का शव मिला है। माना जा रहा है कि किसी ने युवती की हत्या कर शव यहां फेंका है। शव काफी सड़ा गला है। शव पर ग्रैजुएट कॉलेज का यूनिफॉर्म है। और ग्रेजुएट कॉलेज का लोगो लगा हुआ है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शव ग्रेजुएट कालेज की छात्रा का हो सकता है। स्थानीय लोगों ने मंगलवार की रात लगभग 6:45 बजे शव को देखा। नदी किनारे शव मिलने की बात इलाके में फैल गई। लोग शव देखने को जुट गए। घटना की सूचना आजाद नगर थाना पुलिस को भी दी गई। आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शव को निकालने की कोशिश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply