Home > Jamshedpur > बिरसा नगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर वन बी दासपाड़ा के पास पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, स्कूटी बरामद

बिरसा नगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर वन बी दासपाड़ा के पास पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, स्कूटी बरामद

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिरसा नगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर वन बी दासपाड़ा के पास पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों का नाम रोहित करुआ और अजय मुखी है। रोहित करुवा बिरसानगर जोन नंबर 1 का रहने वाला है। जबकि अजय मुखी बिरसानगर जोन नंबर 6 में खटाल के पास का रहने वाला है। बिरसा नगर थाना पुलिस ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस दासपाड़ा के पास गश्त कर रही थी। तभी दो युवक पैदल स्कूटी लेकर ठेलते हुए जा रहे थे। पुलिस को शक हुआ तो दोनों के पास पहुंचे। इस पर दोनों युवक स्कूटी छोड़कर भागने लगे। उन्हें पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। यह दोनों युवक रोहित करुवा और अजय मुखी थे। स्कूटी का कागज यह लोग पेश नहीं कर सके और बताया कि चोरी की स्कूटी है। उन्होंने बताया कि मोबाइल और पैसों की जरूरत के कारण चोरी की स्कूटी जानबूझकर खरीदी थी। उक्त दोनों आरोपियों को पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद जेल भेज दिया है। बिरसानगर थाना पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का अपराधिक इतिहास है। रोहित करुवा के खिलाफ परसुडीह थाने में चोरी का एक मामला दर्ज है। जबकि अजय मुखी पर बिरसानगर में 3 केस दर्ज हैं। पुलिस ने स्कूटी भी बरामद कर ली है। लिखा पढ़ी करने के बाद दोनों आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- साकची स्थित शीतला माता मंदिर में 19 जून से होगा नवकुंज नवरात्रि नवाहपारायण श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply