Home > Health > गम्हरिया के धतकीडीह की रहने वाली महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, बेटे ने डॉक्टर व नर्स पर लगाया लापरवाही का आरोप

गम्हरिया के धतकीडीह की रहने वाली महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, बेटे ने डॉक्टर व नर्स पर लगाया लापरवाही का आरोप

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गम्हरिया के धतकीडीह की रहने वाली महिला पदमा देवी की शनिवार को एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसके बाद पदमा देवी के बेटे ने एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर व नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पदमा देवी के बेटे ने बताया कि उन्होंने अपनी मां को 3 दिन पहले एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी मां को पैरालिसिस अटैक पड़ा था। बेटे का कहना है कि जब भी वह हालत ज्यादा खराब होने पर नर्स को बुलाने जाता तो नर्स कहती थी आधे घंटे बाद आएंगे। अभी बिजी हैं। इसी तरह डॉक्टरों ने भी लापरवाही की। उसका कहना है कि मामले की जांच हो और डॉक्टर व नर्स पर कार्रवाई हो।
इसे भी पढ़ें- साकची स्थित शीतला माता मंदिर में 19 जून से होगा नवकुंज नवरात्रि नवाहपारायण श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ

You may also like
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply