Home > Education > टीसीएस आयोन अपने कमिटमेंट की बदौलत डिजिटल एग्जाम लेने में रहा है अग्रणी : गोपाल कृष्ण

टीसीएस आयोन अपने कमिटमेंट की बदौलत डिजिटल एग्जाम लेने में रहा है अग्रणी : गोपाल कृष्ण

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ में पीजीडीएम (जीएम ) की ओर से सीएक्सओ सेशन का आयोजन किया गया. जिसमें रिसोर्स पर्सन के रूप में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज आयोन के मार्केट फंक्शन एंड प्रोडक्ट हेड गोपाल कृष्णा उपस्थित थे। उन्होंने एक्सएलआरआइ के पीजीडीएम (जीएम ) के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए किसी भी कंपनी के कर्मचारियों में लीडरशिप की क्वालिटी व अन्य जरूरी गुणों के बारे में जानकारी दी। कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है। इस बदलती दुनिया में किसी भी कंपनी के कर्मचारियों के साथ ही उसके पदाधिकारियों में यह गुण होना जरूरी है कि वे सकारात्मक बदलाव को स्वीकार करें। उन्होंने इसे लेकर अपने करियर के कई उदाहरण दिए। पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ को घालमेल नहीं करने की बात कही। कहा कि वैश्विक महामारी कोविड के बाद से कई सेक्टर में तेजी से बदलाव हुआ है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हमारी निर्भरता बढ़ी है। इस दिशा में उन्होंने टीसीएस आयोन द्वारा लगातार किये जाने वाले प्रयासों की जानकारी दी। कहा कि आज अधिकांश भर्ती परीक्षाओं के साथ ही प्रवेश परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में होने लगी है। इस दिशा में टीसीएस आयोन ने उपभोक्ता के प्रति अपने कमिटमेंट के कारण सबसे अव्वल है। उन्होंने रणनीति बनाने के साथ ही उसे समय-समय पर बदलाव करने से संबंधित बातें भी कही। इस दौरान एक्सएलआरआइ के विद्यार्थियों ने उनसे कई सवाल किए, जिसका उन्होंने जवाब दिया।

इसे भी पढ़ें- साकची स्थित शीतला माता मंदिर में 19 जून से होगा नवकुंज नवरात्रि नवाहपारायण श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ

You may also like
Jugsalai Nagar Parishad : दिवाली-छठ से पहले जुगसलाई नगर परिषद अलर्ट, गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर