Home > India > हरियाणा में तनाव के बीच शुक्रवार को पुलिस अलर्ट, गुरुग्राम में जामा मस्जिद के बाहर तैनात हुए सुरक्षा बल

हरियाणा में तनाव के बीच शुक्रवार को पुलिस अलर्ट, गुरुग्राम में जामा मस्जिद के बाहर तैनात हुए सुरक्षा बल

गुरुग्राम : हरियाणा में तनाव के बीच शुक्रवार को पुलिस अलर्ट हो गई है। गुरुग्राम में जामा मस्जिद के बाहर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पुलिस भी तैनात है। सरकार ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शुक्रवार को जुमा की नमाज को देखते हुए सुरक्षाबलों और पुलिस को अलर्ट कर दिया जाए। ताकि जुम्मा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जा सके। गौरतलब है कि हरियाणा के नूह में हिंसा के बाद क्षेत्र में तनाव है। सोमवार को नूह में तब हिंसा भड़क गई थी, जब विश्व हिंदू परिषद की ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर इलाके में तनाव फैला था। विश्व हिंदू परिषद के नेताओं का कहना है कि उनकी ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा पर हमला हुआ था।
इसे भी पढ़ें – भाजपा का दोबारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद रघुवर दास पहुंचे जमशेदपुर मानगो और साकची में हुआ भव्य स्वागत

You may also like
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
कदमा डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच अपराधी हथियार और लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार
जमशेदपुर में दरिंदगी की हदें पार: साकची के होटल में दो मासूमों से गैंगरेप, पुलिस ने 4 हैवानों को पकड़ा
विकसित भारत 2047 का सपना, पर्यावरणीय संतुलन ही है स्थायी समृद्धि की कुंजी : डॉ. विनोद बी माथुर