Home > India > नूह हिंसा मामले में दूसरे दिन भी अवैध इमारतों पर चला बुलडोजर, 102 एफआईआर दर्ज होने के बाद 202 आरोपी हुए गिरफ्तार

नूह हिंसा मामले में दूसरे दिन भी अवैध इमारतों पर चला बुलडोजर, 102 एफआईआर दर्ज होने के बाद 202 आरोपी हुए गिरफ्तार

जमशेदपुर : हरियाणा के मेवात के नूह शहर में हुई हिंसा के बाद प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है। शनिवार को भी अवैध इमारतों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। नूह में अब तक 102 एफआईआर दर्ज की गई है और 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, अभी तक हिंसा के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। शुक्रवार को मुस्लिमों ने अपने घरों में जुमे की नमाज अदा की। कहीं से कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं है। इलाके में इंटरनेट सेवा बंद रही। शनिवार को एसकेएम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के पास अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया।
इसे भी पढ़ें – हरियाणा में तनाव के बीच शुक्रवार को पुलिस अलर्ट, गुरुग्राम में जामा मस्जिद के बाहर तैनात हुए सुरक्षा बल

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल