Home > Business > मंदी की चपेट में सूरत का हीरा हीरा कारोबार, निर्यात में 20% की आई गिरावट

मंदी की चपेट में सूरत का हीरा हीरा कारोबार, निर्यात में 20% की आई गिरावट

सूरत : गुजरात के सूरत शहर में हीरे का कारोबार मंदी की चपेट में आ गया है। हीरे का निर्यात तेजी से गिर रहा है। पहले दुनिया भर में 6 बिलियन डालर का हीरा निर्यात होता था। इसका लगभग 35% अकेले सूरत से हीरे का एक्सपोर्ट होता था। 1.80 लाख करोड़ रुपए का एक्सपोर्ट होता था। इसमें लगभग 20% की गिरावट आई है। चीन और अमेरिका से हीरे की मांग कम हुई है। हीरा कारोबार से जुड़े फैक्ट्री मालिक मितेश बताते हैं कि मंदी का यह माहौल कई महीने पहले शुरू हुआ। पहले हफ्ते में 7 दिन काम चलता था। लेकिन अब 5 दिन काम चल रहा है। 2 दिन क्लोजर रहता है। उनका कहना है कि अमेरिका और यूरोप में आई मंदी का असर सूरत के हीरा कारोबार पर पड़ रहा है। कारोबारियों का कहना है कि रूस- यूक्रेन जंग की वजह से भी दुनिया भर में हीरे की मांग कम हुई है। अमेरिका द्वारा यूक्रेन पर लगाई गई पाबंदियों के चलते भी मांग पर असर पड़ा है। कारोबारी बताते हैं कि अमेरिकियों का कहना है कि जिस हीरे को तराशने और पॉलिश करने में रूसी सामग्री का इस्तेमाल हुआ है। उसको वह नहीं लेंगे। यही नहीं कोरोना से उभरने के बाद अमेरिकी अर्थ जगत में जो आर्थिक गतिविधियां बढ़ीं। उसके तहत लोगों ने डायमंड ज्वेलरी पर पैसे लगाने शुरू किए थे। लेकिन, अब अमेरिकी दूसरे अन्य क्षेत्रों में पैसे लगा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – मणिपुर में आदिवासी युवतियों से सामुहिक बलात्कार के बाद आज आया भूकंप, उखरुल रहा केंद्र

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply